फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला-शाहबाद मार्ग पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, सास-दामाद की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Thu, 24 Apr 2025 03:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला-शाहबाद मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी सास की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
जीतू मौर्य और निर्मला के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामनगर क्षेत्र में आंवला-शाहबाद मार्ग पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव खुकडी निवासी जीतू मौर्य अपनी पत्नी शीतल, सास निर्मला के साथ बाइक से शाहबाद से लौट रहे थे। संग्रामपुर और बालरपुर के बीच सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान
विज्ञापन


घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को उठाया। एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने जीतू मौर्य और निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शीतल को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

ई-रिक्शा-बाइक की दो घायल 
रामनगर क्षेत्र में ही ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बराथानपुर के धर्मेंद्र व सतेंद्र बाइक से हरदासपुर जा रहे थे। जंगबाजपुर व बराथानपुर के बीच ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। दोनों लोगों घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें