फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लीगल चैलेंजर फरीदपुर और इस्माइल वॉरियर टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट क्रिकेट लीग : आठवें दिन खेले गए चार मुकाबले, एनर्जेटिक पैंथ और अनलिमिटेड हिटर्स टीम ने भी हासिल की जीत
विज्ञापन

बरेली। एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के आठवें दिन लीगल चैलेंजर फरीदपुर, इस्माइल वॉरियर, एनर्जेटिक पैंथर और अनलिमिटेड हिटर्स ने मैच जीते। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मुकाबला लीगल चैलेंजर फरीदपुर और वॉरियर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें लीगल चैलेंजर फरीदपुर को वॉक ओवर के सहारे विजेता घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला इस्माइल वॉरियर्स और रॉयल ब्लू के बीच खेला गया। इस्माइल वॉरियर्स ने बल्लेबाजी कर आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल ब्लू आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 50 रन ही बना सकी। मुकाबले में दिव्यांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


तीसरा मैच एनर्जेटिक पैंथर्स और एनर्जेटिक लीगल फाइटर के बीच खेला गया। एनर्जेटिक पैंथर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में एनर्जेटिक लीगल फाइटर आठ ओवर में छह विकेट खोकर 54 रन पर ही ढेर हो गई। मुकाबले में एक ओवर में छह रन देकर दो विकेट लेने वाले मानवेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


चौथा मुकाबला आई जेड इलेवन और अनलिमिटेड हिटर्स के बीच खेला गया। आई जेड इलेवन ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 36 रन बनाए। जवाब में अनलिमिटेड हिटर्स ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। मुकाबले में दो ओवर में दो रन देकर दो विकेट लेने वाले सनिल को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया। इस दौरान मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार अग्रवाल, गौरव सिंह राठौर, अंतरिक्ष सक्सेना, अमित कुमार सिंह, अजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें