फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों को ससुराल में छोड़ा... इसलिए पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हुई इरम; दर्दनाक है इनकी कहानी

Wed, 30 Apr 2025 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पाकिस्तान से बहू बनकर आई इरम बच्चों को ससुराल में छोड़कर पाकिस्तान के लिए रवाना हो गई है। इरम के मुताबिक ससुरालवालों के रवैये को देखकर उसने सितंबर 2024 में ही भारत छोड़ने का फैसला कर लिया था। 
विज्ञापन
पीड़ित इरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली थाना इलाके के बिहारीपुर मोहल्ले में 17 साल पहले पाकिस्तान से बहू बनकर आई इरम मंगलवार को शहर छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए निकल गई। पति से विवाद के बाद ससुराल के ही एक कमरे में रह रही इरम कानूनी मजबूरी की वजह से अपने दोनों बच्चों को भी ससुराल में छोड़ गई।
विज्ञापन


मंगलवार को इरम परिवार के कुछ लोगों के साथ एलआईयू कार्यालय पहुंची। वहां उसने अपनी देश छोड़ने संबंधी औपचारिकता पूरी की। खुफिया इकाई की इंस्पेक्टर ने उसके रिकॉर्ड की जानकारी ली। करीब 17 साल से बरेली ससुराल में रह रही इरम के पास लॉन्ग वीजा था।

सरकार के नए फरमान के हिसाब से वह चाहती तो भी कुछ और समय यहां रह सकती थी पर वह काफी समय से अपने वतन वापसी की तैयारी कर रही थी। इरम का बेटा शाहे नूर 15 साल का और बेटी आयजा सात साल की है। अब ये दोनों अपने पिता के साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन


क्योंकि उनके पास पाकिस्तान जाने के लिए वैध आधार नहीं था। दोपहर बाद इरम यहां से दिल्ली के लिए गई। एलआईयू सूत्रों के मुताबिक वह फ्लाइट मिलते ही आज या कल में पाकिस्तान चली जाएगी। 

भारत छोड़ने का सितंबर में कर लिया फैसला
इरम के मुताबिक ससुरालवालों के रवैये को देखकर उसने सितंबर 2024 में ही भारत छोड़ने का फैसला कर लिया। चूंकि वह मुकदमा चलने के दौरान देश नहीं छोड़ सकती थी तो उसने पुलिस को मुकदमा वापस लेने का पत्र दिया। 

 

कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर 2024 को फाइनल रिपोर्ट लगा दी। यह एफआर कोर्ट में पहुंच गई। वहां से इरम को भी नोटिस आया। उसने जवाब न दिया तो दस दिन पहले केस पूरी तरह खत्म हो गया। इसी दौरान पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान आ गया।
    
 

भारत में ब्याही थीं बुआ तो कराया निकाह
लाहौर की निस्तार कॉलोनी में पैदा हुई इरम के पिता मजाहिल हुसैन लाहौर के मशहूर डॉक्टर हैं। मजाहिल हुसैन की बहन का निकाह बरेली में हुआ था। इस लिहाज से बुआ ने ही भतीजी इरम के लिए बिहारीपुर निवासी अथर से रिश्ते की बात चलाई। आठ अप्रैल 2008 को इरम का निकाह मोहम्मद अथर से किया गया। इरम की शादी के करीब 15 साल तक सब ठीक चला। 
 
विज्ञापन

इरम के मुताबिक 11 जून 2024 को शौहर ने उसे रातभर पीटा और तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। चूंकि भारत में तब तीन तलाक पर नया कानून आ गया था तो इरम ने 18 जून 2024 को कोतवाली में पति मोहम्मद अथर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के प्रयास से उसी मकान में इरम को एक कमरा मिल गया।

यह भी पढ़ें: UP: 'मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी... शौहर और बच्चे ही मेरी दुनिया', सानिया को है कोर्ट के इस फैसले का इंतजार



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें