फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: बरेली मंडल के 2.95 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी

Tue, 25 Apr 2023 01:48 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद और एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी कर दिया गया। परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बरेली मंडल में इंटरमीडिएट के 78.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 

यहां चेक करें अपना रिजल्ट 

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में बेहतर अंक नहीं आने पर कतई चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कामयाबी खुद ही आपके कदम चूमेगी। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि साल 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में मंडल में हाईस्कूल के 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के 1.34 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

जिलेवार          परीक्षार्थियों का ब्योरा
जिला             हाईस्कूल    इंटरमीडिएट
बरेली            52814        45864
बदायूं            37978        29340
पीलीभीत        24949      21126
शाहजहांपुर     45511      38268

बरेली जिले की स्थिति
साल 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में जिले के 98,678 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 52,814 और इंटरमीडिएट के 45,864 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल के 52,814 परीक्षार्थियों में 30,083 छात्र और 22,731 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट के 45864 परीक्षार्थियों में 27,194 छात्र और 18,670 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

जीआईसी की प्रधानाचार्य कुसुमलता ने बताया कि परीक्षा परिणाम आना लाखों लोगों की सालभर की मेहनत वसूल होने जैसा है। यह समय बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के मन में यह विश्वास जगाएं कि रिजल्ट जैसा भी हो उसे स्वीकार कर आगे बढ़ें। मन में निराशा का भाव न ले आएं। परिणाम जो भी हो, मैं अपने सभी विद्यार्थियों के साथ हूं। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि परिणाम को लेकर ज्यादा तनाव न लें। यह अंतिम पड़ाव नहीं है। अभिभावक अपनी अपेक्षाएं बच्चों पर न थोपें। बोर्ड सभी परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील है। जीवन में आगे अभी बहुत मौके मिलने वाले हैं। इन परिणामों से सबक लेकर आगे अच्छा प्रयास करें। मेरे नंबर भी 80-90 फीसदी नहीं थे, लेकिन वर्तमान में मैं एक प्रतिष्ठित सेवा में हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें