फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले ले रे.. घाट पर सेल्फी तू ले ले रे

Wed, 25 Oct 2017 01:16 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
घ्‍ााटाो पर पूजन की तैयारी
विज्ञापन

विज्ञापन
समय के साथ लोगों के त्योहार मनाने के माध्यमों में सोशल मीडिया का प्लेटफार्म भी अहम हिस्सा बन गया है। सादगी, अनुशासन और सूर्य की ऊर्जा के पर्व छठ की भी सोशल मीडिया पर धूम शुरू हो गई। शहर में रह रहे पूर्वांचल के परिवारों के ज्यादातर युवा घर लौट आए हैं। जिन्हें किसी कारण छुट्टी नहीं मिली वे सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवा घाट की सफाई करने से लेकर घाट पर पूजन के दौरान सेल्फी लेकर पोस्ट करने में मगन हैं। युवाओं में घाट पर पटाखे दागने का क्रेज रहता है, इसलिए दिवाली के लिए पटाखे लेते समय ही लोग छठ के लिए भी खरीदारी कर लेते हैं। मार्केटिंग से जुड़े अमित कुशवाहा ने फेसबुक पर पटाखों के पैकेट का फोटो शेयर करते हुए लिखा है- दिवाली के बाद अब छठ की बारी। लोगों ने एक दूसरे को ‘हैप्पी छठ’ के मेसेज भेजे। ‘रथ पर होकर सवार, सूर्यदेव आएं आपके द्वार’ सरीखे बधाई संदेश लिखकर एक दूसरे को विश किया। 
विज्ञापन


सुखदुख में साथ रहती है यूनिवर्सिटी की पूर्वांचल ब्रिगेड  
विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट विभाग में पूर्वांचल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हैं। हॉस्टल में रहने वाले इन स्टूडेंट्स में विभाग, सीनियर और जूनियर का फासला हो सकता है पर पूर्वांचल के होने के नाते इनकी आपस में जमती है। बीफार्मा कर रहे कुशीनगर जिले के पवन गुप्ता कहते हैं कि ज्यादातर लोग व्हाट्सऐप, फेसबुक से जुड़े हुए हैं। कभी कोई परेशानी होने पर एकदूसरे की मदद करते हैं। बीटेक कर रहे महाराजगंज जिले के कृष्णा पांडे ने फोन पर बताया कि वह कैंपस के अपने पूर्वांचल के दोस्तों को फेसबुक से बधाइयां दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें