अधिवक्ता को थप्पड़ मारने वाले प्रशिक्षु सिपाही को थाने से हटाने की मांग पर वकील अड़ गए हैं। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि सिपाही को स्थानांतरित नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी के पीआरओ अमित पांडे ने बताया कि प्रशिक्षु सिपाही को लाइनहाजिर किया गया है।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी से अनबन का फायदा उठाकर उनके साले का लड़का उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता था। शुक्रवार शाम को घर जाते समय उनके रिश्तेदारों ने उनको घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने आठ हजार रुपये और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया। आपसी विवाद के चलते दोनों पक्ष शुक्रवार देर शाम थाने पहुंचे थे। थाने में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान अधिवक्ता का बच्चा रोने लगा। यह देखकर वहां मौजूद प्रशिक्षु सिपाही ने बीच-बचाव करते हुए अधिवक्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अन्य अधिवक्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मामले की जांच की। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रशिक्षु सिपाही ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। अब अधिवक्ता थप्पड़ मारने वाले सिपाही को थाने से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। अधिवक्ता ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। संवाद
0000000000000