सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी ने झूठा केस कराने की धमकी दी। कहा है कि प्लाट और खर्चा लूंगी। बच्चों को नहीं साथ रखूंगी। मुझे मानसिक प्रताड़ित कर रही है। मेरे बच्चे मेरे परिवार के साथ ही रहना चाहिए। नहीं तो उनके साथ घटना घटित हो सकती है।
निजी अस्पताल में तोड़ा दम
वकील के परिजनों ने बताया कि कमल की पत्नी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद कमल उदास रहने लगे। रविवार को कमल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सोमवार सुबह अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया।