फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक ही भवन में करा रहे विधि और स्नातक की पढ़ाई, शिक्षक भी पूरे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के जे एंड ऐ कॉलेज में एक ही इमारत में विधि और स्नातक का कोर्स संचालित किया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अधिवक्ता संजय प्रताप सिंह ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि विधि महाविद्यालय में कोई अनुमोदित व नियमित प्राचार्य नहीं है। शिक्षक भी मानकों के अनुसार नहीं हैं।
इस पर कॉलेज के प्राचार्य व प्रबंधक को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पत्र जारी कर आख्या मांगी गई है। नवागत कुल सचिव हरीश चंद्र ने बताया इस मामले में फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। विश्वविद्यालय खुलने पर इसका संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन

दे चुके हैं जवाब

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने बताया कि विधि कॉलेज के प्राचार्य ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। मेरा पद डिग्री काॅलेज के प्राचार्य का है। इस समय कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। इसकी फाइल भी महाविद्यालय 18 जुलाई 2024 को ही रुविवि को भेज चुका है। ऑनलाइन जवाब दिया जा चुका है। पत्र के माध्यम से भी विश्वविद्यालय को जवाब भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें