फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से मौत: कड़ी सुरक्षा में हुआ किसान का अंतिम संस्कार, भाजपा विधायक ने दिया अर्थी को कंधा

Sat, 11 Nov 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के आलमपुर गांव में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच किसान संतोष शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र शर्मा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बता दें कि पुलिस की पिटाई से किसान संतोष शर्मा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने दिया किसान की अर्थी को कंधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा वाला क्षेत्र में आलमपुर गांव निवासी किसान संतोष शर्मा की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। पुलिस गांव में जुआ पकड़ने गई थी और खेत से लौटते संतोष पर जुआरियों के नाम बताने का दबाव बनाया था। नाम नहीं बताने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद संतोष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामगंगा नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल मौजूदा रहा। कई थानों की पुलिस और एसपी देहात यहां पर पूरे समय मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र शर्मा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने अर्थी को कंधा दिया। विधायक ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास भी करेंगे। आलमपुर गांव के अलावा आसपास के गांव के लोग भी अंत्येष्टि के दौरान मौजूद रहे। बता दें कि इस मामले में दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं, जबकि पुलिस टीम समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना भमोरा में दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- जुआरी समझ किसान को पीटकर मार डाला: फड़ लूटकर दिवाली मनाना चाहती थी पुलिस, जुआरियों से महीना वसूलती थी 'खाकी'
विज्ञापन

 

यह है मामला 
संतोष शर्मा के भाई कृष्ण कुमार की तहरीर पर छह पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक को नामजद करते हुए 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे चौकी पर खड़ी रहने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर विजय के साथ सरदार नगर चौकी की पुलिस गांव में पहुंची। बिना वर्दी के तीन लोग टीम के साथ थे। पुलिस वहां जुआ पकड़ने पहुंची थी, लेकिन टीम को देखकर जुआरी भाग गए। 

विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने खेत से लौट रहे उनके भाई संतोष से जुआरियों के नाम पूछे। मगर संतोष ने डर से किसी का नाम बताने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने संतोष को लात-घूंसों व राइफल की बट से बुरी तरह पीटा।  इससे संतोष की हालत बिगड़ गई। कृष्ण कुमार के अनुसार भाई की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो पुलिसवाले भाग गए। वह रात में ही भाई को लेकर रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें