फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर विहार में भी लेजर लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब अक्षर विहार पार्क को भी सजाया, संवारा जा रहा है। गांधी उद्यान के बाद अब अक्षर विहार पार्क में भी लेजर लाइटिंग के साथ म्यूजिकल फाउंटेन लगेगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अक्षर विहार पार्क को विकसित करने का काम करीब छह माह से लगातार चल रहा है। अब यहां सोलर हाईमास्ट लाइटें, रंग बिरंगी लेजर लाइटों के साथ म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि पार्क में पाथ वे, फव्वारा लगाने के साथ नई सजावटी किस्मों के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। भूलभुलैया झूले भी लगवाए जाएंगे। शहर के बाकी पार्कों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें