फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन नंबर न देने पर लड़की को खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छात्रा के फोन नंबर देने से इनकार करने पर नितिन कश्यप और उसके भाई राजू कश्यप ने उसे राह चलते पकड़कर खींचने की कोशिश की। दोनों छात्रा की बहन से भी अश्लील हरकतें करते हैं। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक, सुभाषनगर में रहने वाले दोनों भाई कॉलेज जाते समय उसका पीछा करते थे। चार जुलाई को नितिन उसे सड़क पर रोककर नंबर मांगने लगा। न देने पर उसने अपने भाई के साथ उसे एक गली में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवक उसकी बहन को भी अश्लील इशारे करते हैं। इसकी शिकायत करने नितिन के घर र्गइं तो उसके पिता ने मोहल्ले वालों के सामने गालियां देकर भगा दिया। सोमवार को सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके भाई की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के खिलाफ मोहल्ले के और लोगों ने भी शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें