फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक टाउनशिप के लिए भू-स्वामियों को मिला आठ करोड़ का मुआवजा

Sun, 04 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली हाईवे के किनारे आधुनिक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने प्रयास तेज कर दिए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि शनिवार को चार हेक्टेयर भूमि का क्रय करते हुए भू स्वामियों को आठ करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। 126.30 हेक्टेयर भूमि पर आकार लेने वाली यह टाउनशिप क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक, इस परियोजना के लिए बरेली तहसील के ग्राम रसूला चौधरी और मीरगंज तहसील के ग्राम भिटौरा, फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली व रहपुरा जागीर में जमीन चिह्नित की गई है। इसमें से 28 हेक्टेयर ग्राम समाज और शासकीय भूमि पुनर्ग्रहण के जरिये मिल रही है, जबकि बाकी 98 हेक्टेयर भूमि भू-स्वामियों से खरीदी जा रही है। प्राधिकरण अब तक लगभग 41 करोड़ रुपये खर्च कर 21 हेक्टेयर भूमि क्रय कर चुका है।
शहर में नया औद्योगिक हब बनने से उद्यमियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, भूमिगत विद्युत नेटवर्क, उन्नत जलापूर्ति, सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम, हरित क्षेत्र, ई-चार्जिंग स्टेशन, गैस लाइन, कॉमन पार्किंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और फायर स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी। इसके विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें