फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले के लिए जमीन की होगी पैमाइश, भूमिगत केबल का बनेगा एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा के उपकेंद्र से सीबीगंज तक सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम भूमिगत केबल बिछाने का एस्टीमेट बनाएगा। धनराशि आवंटन के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के उच्चीकरण के प्रस्ताव में इसे शामिल करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए ये निर्देश एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने दिए हैं। उन्होंने तीन दिन में एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही, भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नाला सफाई के बाद फिर किसानों द्वारा उसे बंद करने की समस्या से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन को भूमि की पैमाइश करने के लिए कहा है।
सरकारी जमीन है या किसानों की, इसकी रिपोर्ट भी तीन दिन में देने के निर्देश दिए। फरीदपुर औद्योगिक संगठन ने इन्वर्टिस से फरीदपुर तक कई हाईमास्ट लाइट न जलने का मुद्दा उठाया। एडीएम सिटी को एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि लाइटें ठीक करा रहे हैं। हाइवे पर मौजूद गड्ढे दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यहां उद्यमी अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, मयूर धीरवानी, रिछा, बहेड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और संबंधित अफसर मौजूद रहे।


400 मीटर सड़क बनाएगी मंडी समिति
उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन अरोड़ा ने बताया कि बैठक में उद्यमी गुरप्रीत सिंह ने बिजली उपकेंद्र का मामला उठा। बिजली अफसरों ने कहा कि वोल्टेज की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए फीडर बनाया जा सकता है। उपकेंद्र की स्थापना ओवरलोडिंग पर होती। धौराटांडा उद्यमियों की मांग पर चार सौ मीटर रोड निर्माण की जिम्मेदारी मंडी समिति को दी गई। भदपुरा में अग्निशमन केंद्र निर्माण जल्द शुरू होने की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें