मीरगंज। पुलिस ने अस्थाई चौकी बनाने के लिए हुरहुरी में जमीन को चिह्नि किया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि हुरहुरी क्षेत्र थाने से दूर है। इस समय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घट सकती हैं। इस कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुरहुरी में अस्थाई पुलिस चौकी के लिए निर्देशित किया है।
बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर पुलिस और राजस्व टीम के साथ दोपहर हुरहुरी पहुंचे। जमीन की पैमाइश कर जगह तलाशी। लोगों ने बताया कि जिस जमीन को चुना गया है। वह नलकूप विभाग से संबंधित है। उस जगह पर लोग फल आदि के खोखे लगाए रहते हैं। वहीं, एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मीरगंज के साथ हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर जमीन को जांचा है। संवाद