फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी खुरचकर लोन लेने वाले 22 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। खतौनी खुरचकर और पुराने ड्यूज छुपाकर केसीसी के जरिये लाखों का लोन हड़पने वाले अब शिकंजे में फंस गए हैं। कप्तान के आदेश पर परसाखेड़ा स्थित बड़ौदा उप्र ग्रामीण के मैनेजर की ओर से थाना पुलिस ने करीब 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक यजवर्धन सिंधु ने रिपोर्ट में लिखाया है कि जालसाजों ने वास्तविक खतौनियों में धोखाधड़ी कर भू स्वामियों के नाम बदलकर दूसरों का दर्ज कर दिया है। खाताधारक ओंकार, आनंदपाल सिंह, बाबूराम, रामसेवक, प्रेमपाल, प्रेमवती, मुक्ता प्रसाद, प्रवेश कुमार, राजवीर सिंह, बाबूराम, लाल सिंह, महेंद्र पाल समेत करीब 22 लोगों ने धोखाधड़ी कर दस लाख से ज्यादा की रकम हड़प ली थी। यह फर्जीवाड़ा 2006 से 2017 के बीच में किया गया था। अब बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा दलालों की मार्फत किया गया था जिसमें बैंक के स्टाफ की भूमिका भी सवालों में है। कुछ ऋणदाताओं ने बैंक को धोखा देकर बंधक रखी गई भूमि बेच भी दी। चर्चा है कि आरोपियों में एक छुटभैया नेता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें