फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के दो और मरीज बढ़े, मरीजों की संख्या पहुंची 165, ठंड बढ़ने पर भी नहीं थम रहा प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपद में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 165 लोग इस रोग से ग्रसित हो चुके हैं। ठंड बढ़ने के बाद भी प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू के दो मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसमें एक कटघर निवासी व्यक्ति और एक महिला अस्पताल से रेफर की महिला है।
विज्ञापन

डेंगू रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में इस रोग को लेकर भय भी व्याप्त हो रहा है। जनपद के नगरीय इलाके में सबसे अधिक डेंगू के करीब 70 से अधिक रोगी मिल चुके हैं। कुछ का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा तो अधिकांश निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमा इस रोग की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने का दावा कर रहा है लेकिन उसका सारा दावा फेल होता जा रहा है। मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि जहां भी डेंगू के केस मिल रहे हैं या कहीं से भी सूचना मिलती है, तो वहां टीम को भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को मलेरिया इंस्पेक्टर के साथ टीम ने शहर के मोहल्ला कटरा, कनमन, टांडा के अलावा बहेड़ी में दवा का छिड़काव कराया गया।
सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल ने कहा कि कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। डेंगू मरीज मिलने पर उसे भर्ती कर इलाज भी दिया जा रहा है।

इन लक्षणों पर रखें नजर
शरीर में लाल चकत्ते, दाने, चलने-फि रने में चक्कर, आंखों के सामने अंधेरा आना, उल्टी और पीलिया होना। अगर ऐसे लक्षण नहीं हैं तो भर्ती करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए बरतें सावधानी
इलेक्ट्राल या ओआरएस का घोल, नारियल पानी, घर का बना जूस, फल और हरी सब्जियां खिलाएं।

बच्चों का रखें खास ध्यान
सुनिश्चित करें कि आपके बच्चों के आसपास जल जमाव न हो।
बच्चा आसपास न हो, तब घर के आसपास मच्छर मारने के लिए दवा का छिड़काव करें।
ज्यादा से ज्यादा शरीर ढका रहे ऐसे कपड़े अपने बच्चे को पहनाएं, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें