फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन का एग्रीमेंट कर 51 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का एग्रीमेंट कर 51 लाख रुपये हड़पने और रुपये मांगने पर क्रेता की पिटाई करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ठिरिया निजावत खां निवासी फुरकान ने कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर के सदाकत से 50 बीघा जमीन का सौदा 6 करोड़ 25 लाख 60 हजार रुपये में तय किया था। पांच जनवरी 2025 को सदाकत उन्हें प्रेमनगर क्षेत्र में मिला और 11 लाख रुपये बयाना लिया। सदाकत, मुनव्वर और इमरान ने खतौनी दी जिसमे सदाकत का नाम जमीन के मालिक के तौर पर दर्ज था। फुरकान से कुल 51 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि तीनों ने फर्जी खतौनी दी थी। जमीन में सदाकत के अलावा सह खातेदार भी है और जमीन में विवाद है। जब फुरकान ने अपने 51 लाख रुपये वापस मांगे, तो 21 फरवरी 2026 को मुरादनगर बुलाकर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर फुरकान ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाने में सदाकत, मुनव्वर और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें