फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिटी स्टेशन रोड पर ब्लॉक खत्म, रोडवेज ने दो रुपये घटाया किराया

Fri, 01 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे मियां की मजार से सिटी रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड के निर्माण के लिए रामपुर रोड पर तीन माह के बाद ब्लॉक खत्म हो गया है। इसके साथ ही रोडवेज ने दो रुपये किराया भी घटा दिया है। अब बरेली से मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली आने-आने वाले यात्रियों को दो रुपये कम किराया देना होगा।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक रोड की स्थिति काफी खराब थी। लोक निर्माण विभाग ने फरवरी में रोड निर्माण शुरू कराया। इस दौरान दो फरवरी से तीन माह के लिए रामपुर रोड के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा रही थीं। रोड पर ब्लॉक के कारण दूसरी बढ़ गई। ऐसे में रोडवेज ने दो किराये में भी दो रुपये का इजाफा कर दिया था। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कर कर दिए जाने के बाद शुक्रवार को बरेली और रुहेलखंड डिपो ने किराये में भी दो रुपये की कटौती कर दी है। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि नई किराया सूची लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें