फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिजः सर्विस रोड शुरू करने के लिए फाटक का काम पूरा होने का इंतजार

विज्ञापन
लाल फाटक फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कैंट की ओर रेलवे फाटक के लिए अभी केबिन का निर्माण अधूरा

बरेली। लालफाटक पर सेतु निगम ने सर्विस रोड बनाने का काम पूरा कर लिया है। एक क्रासिंग पर रेलवे फाटक शिफ्ट हो चुका है लेकिन कैंट की ओर दूसरी क्रासिंग पर फाटक की शिफ्टिंग का काम पूरा न हो पाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सेतु निगम को दो तरफ सर्विस रोड बनानी थी। कांधरपुर की ओर सर्विस रोड का काम काफी पहले हो चुका है। वहां क्रासिंग पर फाटक को शिफ्ट भी किया जा चुका है। सेतु निगम ने रोड को बंद करने के लिए क्रासिंग के पास बोर्ड बैरीकेडिंग भी लगा दी है। इधर, कैंट साइड में भी सर्विस रोड पर फाटक तो लग गए हैं लेकिन अभी केबिन का काफी काम काम बाकी है। इसे पूरा होने में कई दिन लग सकते है। दोनों क्रासिंग के फाटक शिफ्ट होने के बाद ही सर्विस रोड पर ट्रैफिक का डायवर्जन हो सकेगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए रेलवे से नियमित तौर से पत्राचार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें