फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में गैंगस्टर लल्ला गद्दी जिला स्तरीय माफिया घोषित, दस मुकदमों के बाद एसएसपी ने कसी नकेल

Wed, 24 Dec 2025 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को सहूलियत दिलाने के आरोपी लल्ला गद्दी को जिला स्तरीय माफिया घोषित किया गया है। लल्ला गद्दी के खिलाफ बारादरी और बिथरी चैनपुर थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर पिछले दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
माफिया लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के माफिया रहे अशरफ के साले सद्दाम का दोस्त गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर लल्ला गद्दी को जिला स्तरीय माफिया घोषित किया गया है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने लल्ला गद्दी पर दस मुकदमे दर्ज होने के बाद नकेल कसी है। लल्ला के खिलाफ बारादरी और बिथरी थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पिछले दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद और अशरफ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की कार्रवाई अब भी दोनों भाइयों के गैंग पर जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अशरफ के साले सद्दाम के खास गुर्गे बारादरी चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी को जिला स्तर का माफिया घोषित कर दिया है। लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। सद्दाम के कहने पर बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की मुलाकात हत्याकांड में शामिल शूटरों से कराने में लल्ला गद्दी ने मदद की थी। सद्दाम से आर्थिक लाभ लेकर अशरफ को वह जेल में सुविधाएं पहुंचाता था। सद्दाम को बारादरी इलाके में कमरा भी दिलवाया था। सद्दाम की काली कमाई को प्रापर्टी डीलर के जरिये जमीनों में निवेश कराया था।

बिथरी थाने में दर्ज हुआ था पहला मामला
उमेशपाल हत्याकांड के बाद जब जांच पड़ताल हुई तो पूरा मामला उजागर हो गया। बिथरी चैनपुर थाने में पुलिस ने अपनी तरफ से मामला दर्ज किया था। मुकदमे में पुलिस ने अब्दुल समद उर्फ सद्दाम, लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा, फुरकान नबी, राशिद अली, सफरुद्दीन, आरिफ, फरहत गुड्डू, इरफान, अजहर, सदाकत, आतिन जफर, अजहर और जेल वार्डर शिवहरि अवस्थी व मनोज कुमार को आरोपी बनाया। अजहर कुछ दिन पहले समर्पण कर जेल गया है जबकि बाकी आरोपी पहले ही जेल भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर की हो चुकी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट भी खुली
लल्ला के सहयोगी कुछ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। गैंगस्टर में न्यायालय ने जेल वार्डरों को राहत दी थी जबकि अन्य आरोपियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। बारादरी पुलिस की रिपोर्ट पर पहले लल्ला गद्दी पर गुंडा एक्ट लगाया गया था। फिर बारादरी थाने में लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोली गई। अब लल्ला गद्दी को जनपद स्तर का माफिया घोषित कर दिया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लल्ला गद्दी को जिला स्तरीय माफिया घोषित किया गया है। उसके कार्यकलापों की वजह से उसकी हिस्ट्रीशीटर पहले ही खोल दी गई थी। गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। उस पर पुलिस निगरानी बढ़ाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें