फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली पुलिस की अनूठी पहल: किला थाने में खिलौनों से खेलेंगे बच्चे, मिशन शक्ति के तहत खुला वात्सल्य केंद्र

Sat, 15 Nov 2025 09:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली पुलिस ने अनूठी पहल की है। मिशन शक्ति फेस पांच के तहत एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले का पहला वात्सल्य केंद्र किला थाने के परिसर में खोला गया है। थाने में आने वाले फरियादियों के बच्चे वात्सल्य केंद्र में खिलौनों से खेलेंगे। उन्हें सुरक्षा के साथ स्नेह भी मिलेगा। 
विज्ञापन
एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया वात्सल्य केंद्र का उद्घाटन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मिशन शक्ति फेज पांच के तहत एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले का पहला वात्सल्य केंद्र किला थाने के परिसर में खोला गया है। इस केंद्र का उद्घाटन शनिवार शाम को एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। इस मौके पर सीओ सोनाली मिश्रा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि शिकायत, बयान और पारिवारिक विवाद के कारण अभिभावकों के साथ बच्चों को भी अक्सर थाने आना पड़ता है। बच्चे थाने के माहौल में असहज महसूस करते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए किला थाने में वात्सल्य केंद्र बनाया गया है। 

आकर्षक ढंग से सजाया गया है वात्सल्य केंद्र 
वात्सल्य केंद्र पर बच्चों के मनोरंजन और सीखने का पूरा इंतजाम होगा। इसके लिए केंद्र पर रंग बिरंगे खिलौने, किताब, ड्राइंग सामग्री, बैठने की आरामदायक सुविधा होगी। बच्चों को आकर्षित करने के लिए और उन्हें खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराने के लिए नवनिर्मित केंद्र की दीवारें भी सजाईं गई हैं।
विज्ञापन


केंद्र के माध्यम से बच्चों को थाने में भी सहज और सकारात्मक वातावरण देने की पहल की गई है। यह केंद्र बरेली का पहला वात्सल्य केंद्र है। इस मौके पर एएसपी सोनाली मिश्रा और किला थाना पुलिस मौजूद रही। एएसपी ने बताया कि इस केंद्र की सफलता के बाद अन्य थानों में भी इसे खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें