फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्वर्णिम एथलेटिक्स मीट का आगाज, दस किलोमीटर दौड़ में ललिता और गौरव अव्वल

Sat, 20 Dec 2025 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्वर्णिम एथलेटिक्स मीट के पहले दिन दस किलोमीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, बरेली की ललिता ने प्राप्त किया। पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के गौरव ने प्राप्त किया। 
विज्ञापन
दस हजार मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 50वें स्वर्णिम जयंती वर्ष के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 50वीं अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। इसमें दस किलोमीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, बरेली की ललिता ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आर्य महिला कॉलेज शाहजहांपुर की आशा देवी को मिला, जबकि तृतीय स्थान उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत की सीटू गंगवार ने हासिल किया।

विज्ञापन


10000 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के गौरव ने प्राप्त किया। आर्य खजानों देवी कॉलेज बिजनौर के प्रशांत चौधरी ने द्वितीय और जेएस कॉलेज बदायूं के आशीष ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉट पुट पुरुष में रुविवि कैंपस के मो. अयान, महिला वर्ग में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की प्रिषी अव्वल रहीं। लॉंग जंप में आरपीडी मीरगंज बरेली के रियासत और महिला वर्ग में भी आरपीडी मीरगंज बरेली की पलक ने बाजी मारी। 

गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर एथलेटिक्स मीट का किया शुभारंभ
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री राणा और क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी की ओर से गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरम नईम ने किया। उद्घाटन समारोह के अंतर्गत आयोजित मार्च-पास्ट में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि कुल 56 पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इनमें 25 स्वर्ण पदक विजेताओं को 51-51 हजार रुपये, 20 रजत पदक विजेताओं को 31-31 हजार रुपये और 11 कांस्य पदक विजेताओं को 25-25 हजार रुपये की राशि दी गई। 

विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी है रुविवि
क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि रुविवि ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को नैक से ए++ ग्रेड, एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान और यूजीसी कैटेगरी-1 का दर्जा प्राप्त हुआ है। कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों की लगभग 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें करीब 250 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डाॅ. नीरज कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विजय, डॉ. इंद्रपीत कौर, डॉ. पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें