फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिजः कमिश्नर का आदेश भी पूरा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक का डायवर्जन न हो पाने से रेलवे नहीं शुरू कर पा रहा ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन

बरेली। लालफाटक पर कमिश्नर की समय सीमा के एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन सेतु निगम अब तक अस्थायी रोड का निर्माण पूरा नहीं कर सका है। इस वजह से रेलवे को क्रासिंग वाले हिस्से में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने में दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को सुबह बारिश से यहां कीचड़ हो गया। इससे पहले से काफी धीमा चल रहा अस्थायी रोड बनाने का काम और भी ज्यादा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लालफाटक पर मुख्य सड़क की क्रासिंग को बंद करने उसका ट्रैफिक पास ही बनाई जा रही अस्थायी रोड की ओर डायवर्ट होना है। मुख्य सड़क पर यातायात न बंद हो पाने से रेलवे भी क्रासिंग पर अपने हिस्से में आने वाले ओवरब्रिज का निर्माण नहीं शुरू करा पा रहा है। सेतु निगम ने नवंबर में क्रासिंग के पास करीब तीन सौ मीटर अस्थायी रोड का निर्माण शुरू कराया था लेकिन इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। ऐसे में सेतु निगम का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बीच में अटक गया है। करीब डेढ़ महीने पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने लालफाटक पर पहुंचकर चल रहे अस्थायी रोड के काम को देखकर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि अगर इसी स्पीड से काम हुआ तो रेलवे को अभी काफी इंतजार करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि रेलवे के अधिकारियों ने पिछले साल एक अक्तूबर को मुख्य सड़क का ट्रैफिक बंद कराने का आग्रह जिला प्रशासन से किया था। इसके बाद से रेलवे के अधिकारी ओवरब्रिज बनाने के लिए यातायात के डायवर्जन का इंतजार कर रहे हैं। कमिश्नर ने सेतु निगम को पहले 10 फरवरी तक अस्थायी रोड बनाने का टारगेट दिया था लेकिन इसके महीनेभर बाद भी अस्थायी रोड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे पब्लिक को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि इसकी जल्द समीक्षा फिर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें