फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखविंदर के गीतों पर हुआ धमाल

Mon, 11 Jan 2016 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन में लगे लोहड़ी मेले की शाम यादगार रही। इसमें लखविंदर वडाली ने सूफियाना गायकी का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग झूम उठे। पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित मेले में स्टार नाइट में लोगों में खूब मस्ती की। इसमें लखविंदर के गीत, आशा यार दे दीदार..., चुगली कथ दी धरखा न मेंहदी साहू दा... और खास तौर से- वे अपना लइयां वे... पर खूब धमाल हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर लुत्फ लिया। इससे पहले भांगड़ा एवं गिद्दा ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पंजाबी रंग में रंगा लोहड़ी मेला दूसरे दिन पूरे शबाब पर रहा। यहां आए लोगों ने पंजाबी परिधान, कश्मीरी शाल और अन्य स्टालों पर खरीदारी भी की। फूड प्लाजा पर भी खासी भीड़ देखी गई। किड्स जोन में ऊंट की सवारी के अलाव झूले बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहे। मेले के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. अरुण कुमार, उद्योगपति रजनी अनेजा, अमन दीप सिंह गोल्डी, राम औतार आहूजा, एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश रहे। इसके अलावा ऋषभ अनेजा, यजा चावला, सौरभ खन्ना, अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें