फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस होगा लखीमपुर स्टेशन

विज्ञापन
मैलानी स्टेशन
विज्ञापन
बॉटम...
विज्ञापन

11 एलकेएच 551-वीएसएस कैमरा
11 एलेएच 552-लखीमपुर स्टेशन
रेलवे : मैलानी समेत एनईआर के 22 स्टेशनों पर स्थापित होगी वीडियो निगरानी प्रणाली
मेन...
वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस होगा लखीमपुर स्टेशन
- व्यवस्था बनाने के लिए कार्यदायी संस्था रेलटेल को मिला जनवरी तक का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैलानी। रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से लखनऊ मंडल के लखीमपुर और सीतापुर स्टेशनों को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस किया जाएगा। कार्यदायी संस्था रेलटेल को इसके लिए जनवरी तक का समय दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से भारतीय रेल पहले चरण में 756 प्रमुख स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) की स्थापना करने जा रहा है। इसके तहत एनई रेलवे के 33 स्टेशनों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। इनमें लखनऊ मंडल के 9, इज्जतनगर के 11 और वाराणसी मंडल के 13 स्टेशन शामिल हैं। लखनऊ मंडल के लखीमपुर और सीतापुर स्टेशनों पर भी वीएसएस प्रणाली स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से निर्भया फंड के तहत प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वीडियो निगरानी प्रणाली स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। कार्यदायी संस्था रेलटेल को इस कार्य को पूरा किए जाने के लिए जनवरी 2023 तक का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में सबसे आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का प्रयोग किया जाएगा।
वीएसएस के जरिये अपराधियों के स्टेशन परिसर में आने पर उनका पता लगाने और अलर्ट जारी करने में मदद मिलेगी। वीएसएस के तहत स्टेशन परिसर की निगरानी सीसी कैमरे से होगी। कैमरे सभी गेट, प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, फुटओवर ब्रिज जैसे प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे, जो ऑप्टिकल फाइबर केबल पर काम करेंगे, जिन्हें कंट्रोल रूम, जोनल और डिवीजनल कार्यालय पर भी देखा जा सकेगा। कैमरों से मिलने वाली फीड की रिकॉडिंग को प्लेबैक, पोस्ट इवेंट और जांच के लिए तीस दिनों तक स्टोर की जा सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे की तीसरी आंख साबित होगी वीएसएस प्रणाली
मैलानी। वीडियो निगरानी प्रणाली सुरक्षा के लिहाज से रेलवे की तीसरी आंख साबित होगी और इस तीसरी आंख से अपराधी बचकर निकल नहीं पाएंगे। वीएसएस सिस्टम लाइव सीसी टीवी वीडियो फीड से चेहरे की छवि को कैप्चर करेगा और ब्लैकलिस्ट मैच होने पर लगातार अलर्ट मिलेगा। इसके लिए अपराधियों की छवि को पहले से ही सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। लिहाजा, जैसे ही कोई अपराधी स्टेशन परिसर में इन होगा, उसकी सूचना मिल जाएगी। इसके लिए चार तरह के आईपी कैमरे डॉम टाइप, बुलेट टाइप, पैन टिल्ट जूम और अल्ट्रा एचडी स्थापित होंगे। सीसी टीवी कैमरे और वीडियो फीडबैक को तीन स्तरों पर मॉनिटर किया जाएगा, ताकि रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें