फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : जंगल मार्ग से गुजर रहे बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला,तीन लोग घायल

Thu, 17 Sep 2020 04:30 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज जंगल से सटे क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाघ ने हमलों में तीन लोग घायल हो गए। बाघ हमले की पहली घटना में एक और दूसरी घटना में दो लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गोला कोतवाली क्षेत्र के मलंगपुर गांव निवासी अनिल कुमार (36 ) बाइक से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से होकर गुजरने वाले रास्ते से कहीं जा रहा था इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाघ के पंजे लगने से उसकी गर्दन और ठोढ़ी पर गहरे जख्म हो गए। उसके चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बिजुआ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया।

इधर, बांकेगंज कस्बा से सटे ग्रंट नंबर तीन हिंदुस्तान फार्म निवासी रवी कुमार (20) और उसके साले विशाल (16) बाइक से करीब 8.30 बजे इसी मार्ग से जा रहा था तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस घटना में रवी के दोनों कंधों और सीने पर गहरे जख्म हुए हैं,जबकि विशाल के सीने और बाएं हाथ में घाव हुए हैं। इन दोनों को ग्रामीणों ने बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ये दोनों घटनाएं महज आधे घंटे के अंतराल में हुई हैं। दोनों घटनास्थलों की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमला करने वाला बाघ एक ही है। बाघ हमले में घायल दो लोगों की हालत सामान्य और अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डॉ अनिल कुमार पटेल,डीडी,डीटीआर,बफरजोन ने बताया कि डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट में बाघ हमले की घटनाओं में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घटनास्थल की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें