फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: आंदोलित किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, डीएम के पहुंचने के बाद खत्म किया धरना

Fri, 25 Sep 2020 02:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
किसानों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों ने भीरा-लखीमपुर स्टेट हाइवे पर बसतौला तिराहा पर जाम लगा दिया। हजारों किसान सुबह 9 बजे के बाद धरना स्थल पर जमा हुए, बाद में किसानों ने किसान बिल के खिलाफ धरना देते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम करने के बाद डीएम खीरी मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और उसके बाद धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन


खीरी जिले के किसानों ने बसतौला चौराहा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबह 9:30 बजे से किसानों का दल बसतौला में जमा होने लगा था। खासकर सिख किसानों की संख्या हजार के करीब पहुंच गई थी। 

सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्टों से पुलिस को पहले ही अंदाजा लगा गया था, जिससे बसतौला तिराहे पर पलिया, मोहम्मदी, भीरा पलिया की पुलिस फोर्स जमा हो गई थी। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक सड़क जाम करने के बाद भी किसान इस बात पर अड़े रहे कि उनके धरनास्थल पर डीएम खुद आकर ज्ञापन लें। इसके बाद डीएम खुद वहां पहुंचे और किसानों ने धरना खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें