फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : चंदन की 66 किलो लकड़ी बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी ले जा रहे चारों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर पुलिस ने दो बाइकों पर 66 किलोग्राम चंदन की लकड़ी ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चंदन की लकड़ी और बाइकों को कब्जे में ले लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कार्यवाहक एसपी/एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर चेकिंग अभियान चल रहा था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे थाना ईसानगर पुलिस रंजीतगंज पुल के पास चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच लखीमपुर बहराइच रोड से दो बाइकों पर सवार होकर आए जागेश्वर निवासी बिशुनपुर टीला कोतवाली कन्नौज, विनोद शर्मा निवासी जलालपुर अमरा कोतवाली कन्नौज जिला कन्नौज, परमेश्वर पुत्र सन्तराम निवासी बिलवामोती और शैलेश शर्मा निवासी कलुवापुर थाना धौरहरा जनपद खीरी को रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइकों पर रखी चोरी से काटकर ले जाई जा रही करीब 66 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की। बरामद लकड़ी की कीमत 64 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें