फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: थाने में महिला इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार रुपये

Tue, 28 May 2024 04:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने इस्लामनगर थाने की महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने एक दुष्कर्म पीड़िता से 50 हजार रुपये लिए थे। 
विज्ञापन
आरोपी महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर इस्लामनगर थाने में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह एक दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दर्ज आईटीएक्ट के मुकदमे की विवेचना कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि उसके खिलाफ क्रॉस केस बनाने को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिर भी महिला इंस्पेक्टर उससे अंतिम रिपोर्ट लगाने को रुपये मांग रही थीं। बिनावर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
सिमरनजीत कौर इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक के पद तैनात थीं। कुछ समय पहले उघैती थाना क्षेत्र की एक महिला ने रुदायन कस्बा निवासी रविंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना सिमरनजीत कौर कर रही थीं। इसके बाद रविंद्र शर्मा की पत्नी की ओर से महिला के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसकी विवेचना भी सिमरनजीत कौर कर रही थीं। महिला का आरोप है कि उस पर दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वह लगातार विवेचक से इसको बता रही थीं। 

एक लाख रुपये ले चुकी थीं इंस्पेक्टर 
आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने के मामले में एफआर लगाने के लिए महिला इंस्पेक्टर उससे एक लाख रुपये ले चुकी थीं लेकिन वह 50 हजार रुपये और मांग रही थीं। इस संबंध में उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी। जिस पर मंगलवार को ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को टीम के इस्लामनगर थाने भेजा गया। जैसे ही इंस्पेक्टर थाने में महिला को अपने कमरे में ले गई। तभी एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। उनकी जेब से 50 हजार रुपये बरामद हुए। 

टीम उन्हें पकड़कर तुरंत बिनावर थाने ले गई, जहां पूरी फर्द तैयार की गई। उसके बाद महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बुधवार को महिला इंस्पेक्टर को बरेली न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि महिला दुष्कर्म पीड़िता है। उस पर दबाव बनाने के लिए आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एफआर लगाने के लिए इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये मांग रही थीं। उन्हें इस्लामनगर थाने से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें