फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सब्जी मंडी गेट पर ट्रक पलटा, रद्दी के नीचे दब गई महिला सिपाही, गंभीर घायल

Mon, 01 May 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किला थाने की महिला सिपाही ड्यूटी के बाद स्कूटी घर लौट रही थी, तभी आगे चल रहा ट्रक पलट गया। रद्दी के नीचे सिपाही दब गई। जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
रद्दी हटाकर सिपाही को निकालते पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रविवार देर रात सब्जी मंडी गेट पर रद्दी भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी सवार महिला सिपाही उसकी चपेट में आई गई। वह रद्दी के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से रद्दी हटाकर उन्हें निकाला। हादसे में गंभीर घायल महिला सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसे में सिपाही सरिता वर्मा किला थाने में तैनात हैं। वह रविवार रात ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर जा रही थीं। सिटी सब्जी मंडी गेट पर आगे चल रहा रद्दी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रद्दी गिरने से सरिता वर्मा स्कूटी समेत उसके नीचे दब गई। हादसा होता देख राहगीर रुके। आसपास के लोग जुट गए और आनन-फानन रद्दी हटाने में जुट गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार 

पुलिस ने लोगों की मदद के रद्दी हटाकर सिपाही सरिता वर्मा को बाहर निकाला। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया। रद्दी से दबी महिला सिपाही को निकालने की वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें