फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुरक्षा मांगने आया था प्रेमी युगल, एसएसपी दफ्तर के बाहर ही हो गई पिटाई

Mon, 01 May 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

प्रेमी युगल ने 18 अप्रैल को संभल के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। सोमवार को दोनों एसएसपी दफ्तर में सुरक्षा मांगने आए थे। इससे पहले ही युवती के परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
युवती से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रेमी युगल की पिटाई कर दी गई। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे, लेकिन एसएसपी दफ्तर के बाहर ही युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। बीच सड़क पर लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट होता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 साल का युवक और दिल्ली की रहने वाली युवती एसएसपी के दफ्तर में सुरक्षा मांगने आए थे। सोमवार दोपहर दफ्तर के गेट पर ही युवती के मामा और परिवार की महिलाओं ने दोनों को घेर लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया और महिला थाना ले गई। 

विज्ञापन

18 अप्रैल को किया था प्रेम विवाह 

युवक ने बताया कि वह कुछ महीने पहले घूमने गया था। दिल्ली की 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई। उन लोगों ने विरोध किया। वह आए दिन मारपीट कर युवती को प्रताड़ित करते थे। युवती ने प्रेमी के गांव आकर 18 अप्रैल को जिला संभल के चंदौसी के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 

चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई

दोनों सोमवार को एसएसपी दफ्तर में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र देने आए थे। कचहरी चौराहे पर युवती की मां और अन्य लोगों ने बेटी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। राहगीर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें