फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विभागों में समन्वय की कमी, भुगत रहे लोग

Fri, 11 Sep 2026 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम, नगर निगम सहित अन्य विभागों में समन्वय की कमी का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। सड़क की खोदाई कराने के दौरान विभाग अक्सर एक-दूसरे को सूचना नहीं देते। इस वजह से जमीन के नीचे जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन व भूमिगत बिजली केबल का पता ही नहीं चल पाता।
विज्ञापन

खोदाई में लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन बिजली व पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। फॉल्ट के बाद विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। सुधार की कवायद नहीं की जाती है।
आपसी समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के साथ ही सूचना देने की सहमति भी कई बार बनाई जा चुकी है मगर, यह पूरी कवायद कागजों पर ही सिमटकर रह गई है। ज्यादातर मामलों में फॉल्ट के बाद भी संबंधित विभाग को सूचना नहीं दी जाती है। आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय लोगों की ओर से ही संबंधित विभागों को जानकारी दी जाती है। फाल्ट ढूंढने, लाइन दुरुस्त करने और आपूर्ति बहाल करने में समय और संसाधन खर्च होता है। उपभोक्ता भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें