फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : 82 युवाओं को दिए गए नियुक्तिपत्र

Fri, 09 Feb 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय संयुक्त तत्वावधान कराया गया। इसमें चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में 168 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से चयनित 82 बेरोजगार युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ विजय शंकर ने कहा कि जिन युवाओं का चयन नहीं हुआ है, वह निराश न हों। वह अगले मेले में जरूर प्रतिभाग करें। बहेड़ी स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य एसी कटियार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। युवाओं को बताया गया कि भारत आत्मनिर्भर बनकर विश्व में तेजी से विकसित देश के रूप में उभर रहा है।
इस दौरान बीडीओ कोऑपरेटिव संजय द्विवेदी, प्रधानाचार्य आईटीआई, विश्व बैंक महिला टीकम शरण, आईटीआई स्टाफ, कौशल विकास एवं सेवा योजना स्टाफ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें