क्षेत्र पंचायत सदस्य का फाइल फोटो
रिठौरा। अहलादपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार शाम हाईवे से गांव की ओर मुड़ने के दौरान कार की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। अन्य दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस को कार चालक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है।
थाना इज्जतनगर के गांव मोहनियां निवासी धूम सिंह (35), छत्रपाल और सेवक राम के साथ शहर में मजदूरी करके सोमवार की शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। अहलादपुर पुलिस चौकी के पास हाईवे से गांव की ओर मुड़ने के दौरान रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को बरेली में अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने धूम सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो साथियों की हालत नाजुक है। धूम सिंह की पत्नी रेखा, दो बेटियां और एक बेटा रो-रोकर बेहाल हैं। धूम सिंह के भाई शिवकुमार ने कार चालक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।