फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक रवि कुमार रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
शीशगढ़/देहरादून। नेहरू कॉलोनी के दीपनगर में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन भवन पर सरिया चढ़ाते वक्त तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बरेली के शीशगढ़ के गांव बजरिया के रहने वाले रवि (24) की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के राहुल (25) और सोनू (26) घायल हो गए। हादसा भवन के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से सरिया टकराने से हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दीपनगर में यह भवन आंचल इन गेस्ट हाउस का हिस्सा है। ऋषिकेश में गेस्ट हाउस संचालक इसका विस्तार कर रहा है। इसके लिए उसने शीशगढ़ के ठेकेदार जय प्रकाश भद्री को ठेका दिया हुआ था। भवन के द्वितीय तल पर अब लिंटर डालने का काम होना था, जिसके लिए सरिया ठेकेदार अजय कुमार ने इसका ठेका लिया था। अजय कुमार काम के लिए अपने गांव से राहुल, सोनू और रवि को लेकर आया और सुबह करीब सात बजे काम चल रहा था। रवि सरिया लेकर दूसरी मंजिला पर आ रहा था। तभी सरिया हाईटेंशन लाइन में छू गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। घायल हुए राहुल और सोनू को अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया है। सोनू और राहुल 35 से 40 फीसदी झुलस चुके हैं। मामले में लापरवाही की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश की पुलिस ने रवि के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया। इस घटना से गांव में भी शोक की लहर है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें