फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई के बाद लौटे मजदूर परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
नया मजदूर कानून - फोटो : self
विज्ञापन

परिवारों के मुखिया के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे एक-एक हजार रुपये
विज्ञापन

शासन ने जिले में पांच हजार लोगों को लाभान्वित करने की दी अनुमति

बरेली। एक मई के बाद से अब तक पांच हजार प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं। तहसीलों में इनका डाटा राहत पोर्टल पर अपलोड हो गया है। शासन ने इन सभी के मुखिया के खातों में इसी हफ्ते एक-एक हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भी अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बाकी मजदूरों को भी आर्थिक सहायता देने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, ठेला, रेहड़ी वालों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि आपदा फंड से जारी की गई है। लॉकडाउन के बाद से इन वर्गों को करीब 1.31 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। अब उन मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद दी जानी है, जो एक मई के बाद से वापस लौटे हैं। सभी तहसीलों में इनका सर्वे कर आपदा पोर्टल पर करीब पांच हजार का डाटा अपलोड भी हो चुका है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि इन सभी परिवार के मुखिया के खाते और उनके आधार नंबर का ब्योरा ले लिया गया है। इनके खातों में जल्द ही एक-एक हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। ये वो लोग हैं, जो शेल्टर होम से होकर घरों को गए हैं। इसके अलावा एक मई से पहले और आश्रय स्थल के बजाय सीधे घरों को गए लोगों का आंकड़ा भी एकत्र हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें