फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे से बचाने के लिए अब टच फ्री एटीएम लगाएंगे बैंक

Mon, 08 Jun 2020 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

प्रमुख बैंकों ने ग्राहकों की सुरक्षा को शुरू की नए एटीएम लगाने की तैयारी
विज्ञापन

अपने मोबाइल में एटीएम का क्यूआर कोड स्कैन करके निकाल पाएंगे कैश

बरेली। कोरोना के खतरे अपने ग्राहकों को बचाने के लिए कई प्रमुख बैंकों ने ऐसे एटीएम लगाने की तैयारी शुरू की है जिन्हें छुए बगैर ही कैश निकाला जा सके। दरअसल बैंकों का मानना है कि एटीएम को सैनिटाइज करने के साथ भले ही ग्राहकों को हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही कैश निकालने की पाबंदी लागू की गई है लेकिन इसके बावजूद वायरस का संक्रमण रोकना आसान नहीं है। अगर एटीएम टच फ्री होंगे तो यह खतरा काफी हद तक टल जाएगा।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के मुताबिक लोगों को जल्द ही शहर में कॉन्टैक्टलेस एटीएम की सुविधा मिल सकती है। इसमें एटीएम के मॉनिटर की स्क्रीन पर मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा। इसके बाद मशीन से पैसा निकालने के लिए बैंक के मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। खाताधारक की पहचान के लिए मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड और सत्यापन के लिए पिन का इस्तेमाल करती है, लेकिन कॉन्टेक्टलेस एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर को स्क्रीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए बैंक के स्मार्टफोन एप का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद वह अपने मोबाइल पर ही निकालने की रकम और एटीएम पिन डालेगा और मशीन को टच किए बिना ही कैश निकाला जा सकेगा। बताते हैँ ककि यहां भी कई बड़ी बैंक ये एटीएम लगाने की तैयारी कर रही है।

बैंक पेंशनर्स ने सरकार को भेजे 1.79 लाख रुपये

बरेली। कोरोना में सरकार को आर्थिक सहायता देने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से भी 179944 रुपये की रकम भेजी गई है। अध्यक्ष जीएस जुनेजा और जोनल सचिव संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कारोना के खतरे को देखते हुए पेंशनर्स ने अपनी एक दिन की पेंशन की कटौती कराते हुए यह धनराशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड में भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें