फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विमान के इंतजार में अटकी कुशीनगर की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली एयरपोर्ट से कुशीनगर तक हवाई सेवा मुहैया कराने के लिए अनुबंधित एयरलाइंस जेटविंग्स ने विमान खरीद लिया है। वह विमान दुबई एयरपोर्ट पर है। उसे भारत लाने के लिए उड्डयन मंत्रालय की औपचारिकता की जा रही है। आसार है कि चार माह बाद यहां से कुशीनगर की उड़ान शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई में बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर के लिए जेटविंग्स एयरलाइंस को उड़ान की अनुमति मिली थी। विमान के अभाव में हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी। कंपनी ने विमान की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अक्तूबर में उड़ान शुरू होने की बात कही थी।
नवंबर से शीतकालीन शेड्यूल जारी होने के चलते कवायद धीमी रही। अब सर्दियां थम चुकी हैं। अधिकारियों ने एयरलाइंस से संपर्क किया तो उन्होंने विमान खरीदने की जानकारी दी। बताया कि विमान दुबई में है।
विज्ञापन

वहां से भारत लाने की औपचारिकता की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि विमान आने के बाद विमानन महानिदेशालय से उड़ान संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो सकेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें