फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरणः दूसरा चरण शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी वैक्सीनेशन

सार

आईजी, एसएसपी, जिला जेल अधीक्षक, पीएसी कमांडेंट समेत 1284 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगे टीके
 
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 केंद्रों पर 25 सत्रों में हुए टीकाकरण में 87.33 फीसदी को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

एईएफआई का नहीं मिला कोई केस, अफसरों को राहत

बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान के शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे चरण में शेष स्वास्थ्यकर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जिले भर के 13 केंद्रों पर 1297 स्वास्थ्यकर्मी और 1284 फ्रंटलाइन वर्करों को प्रतिरक्षित किया गया। दूसरे चरण की शुरुआत 87. 33 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने से हुई। इसके साथ टीकाकरण के बाद एईएफआई भी शून्य रहा यानी किसी को भी विपरीत लक्षण महसूस नहीं हुए।
दूसरे चरण में स्वास्थ्य केंद्रों के साथ पुलिस लाइन में भी कोविड टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर यहां आईजी राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम, पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैद्य समेत पुलिस-पीएसी के जवानों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ आईटीबीपी के अस्पताल में आईटीबीपी जवानों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने पुलिस लाइन में टीकाकरण का निरीक्षण किया। कई पुलिस कर्मियों को सही ढंग से मास्क लगाने का तरीका भी बताया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने जिला जेल, पीएसी हॉस्पिटल और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सेंट्रल जेल, रेलवे अस्पताल, पुलिस लाइंस और रुहेलखंड विवि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने पुलिस लाइन में हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसपी अग्रवाल ने आइटीबीपी हॉस्पिटल बुखारा का निरीक्षण कर वहां आइटीबीपी हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. रमेश भारती, सीएचसी क्यारा के एमएस डॉ. सौरभ सिंह से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

होमगार्ड और बंदी रक्षक भी हुए प्रतिरक्षित

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.एन सिंह ने बताया कि राममूर्ति रेलवे हॉस्पिटल, ईएसआई हॉस्पिटल, पीएचसी शेरगढ़, पीएचसी रिछा, पीएचसी भमोरा, पीएचसी बिथरी चैनपुर, पीएचसी दलेलनगर में स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होमगार्ड, रेलवे हॉस्पिटल, ईएसआई हॉस्पिटल, तिब्बत सीमा हॉस्पिटल में तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों, पीएसी हॉस्पिटल में पीएसी के जवानों, जिला जेल और सेंट्रल जेल में बंदी रक्षकों और पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों को प्रतिरक्षित किया गया।

15 और 22 फरवरी को होगा मॉप अप राउंड

डॉ. सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों का मॉप अप राउंड 15 और फ्रंट लाइन वर्कर्स का मॉप अप राउंड 22 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 13546 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होना है। पांच फरवरी को 10 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हो गए। 11, 12 और 18 फरवरी को 30 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। 15 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के बचे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अभियान चलाया जाएगा। 22 को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मॉप अप राउंड होगा। 16 और 19 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगेगी।
अपना नंबर आने पर शुक्रवार को मैंने कोविड वैक्सीन लगवाई है। मेरे साथ बरेली के अन्य अधिकारियों ने भी वैक्सीन लगवाई। किसी को कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। लोगों से अपील है कि अपना नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। - राजेश पांडेय, आईजी
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन किया गया। मैंने भी वहां वैक्सीन लगवाई और सभी पुलिसकर्मियों को इसके लिए प्रेरित किया। वैक्सीन लगाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें