फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक तो चलेंगी ही कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें, लेट न होने से यात्री खुश

Sat, 06 Jun 2020 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
Special Train - फोटो : ANI
विज्ञापन

चार महीने का अग्रिम रिजर्वेशन बढ़ाने से यह स्पष्ट है कि कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें सितंबर तक तो दौड़ेंगी ही। खास यह है कि रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त किराया भी नहीं वसूल रहा। यहां बता दें कि जंक्शन से रोजाना करीब 175 ट्रेनें प्रतिदिन गुजर रही हैं, जो अपने तय समय पर चलकर तय समय में ही अपनी निर्धारित दूरी तय कर रही हैं। ट्रेनों के लेट न होने से यात्रियों में बेहद खुशी है।

विज्ञापन

रेलवे एक जून से दुर्गियाना एक्सप्रेस, श्रमजीवी, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस और सुहेल देव एक्सप्रेस को कोविड-19 स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रहा है। खास यह है कि रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त किराया भी यात्रियों से नहीं वसूल रहा है, जबकि कोरोना संक्रमण से पहले रेलवे स्पेशल ट्रेनों का 25 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूलता आ रहा था। वहीं इन स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने का भी कोई पता नहीं होता था। त्योहारों पर तो इन ट्रेनों की लेटलतीफी 36 घंटे तक पहुंच जाती थी, वहीं कई यात्रियों का त्योहार ट्रेन में बैठे-बैठे ही गुजर जाया करता था।

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों में 120 दिन अग्रिम आरक्षण जारी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन सितंबर तक जारी रह सकता है।

नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस अब हल्द्वानी में नहीं रुकेगी

इज्जतनगर रेल मंडल ने काठगोदाम से देहरादून तक जाने वाली नैनी-दून-नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस (02091/02092) का ठहराव हल्द्वानी स्टेशन पर खत्म कर दिया है। पीआरओर राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस ट्रेेन के लिए हल्द्वानी स्टेशन से रिजर्वेशन और साधारण टिकटों की बिक्री भी बंद कर दी गई है। ट्रेन का ठहराव खत्म करने का आदेश पांच जून से लागू हो गया है।

इंटरसिटी, आला हजरत समेत दस ट्रेनों के चलाने का प्रस्ताव तैयार

जंक्शन के ऑपरेटिंग अनुभाग ने जंक्शन से चलने वाली बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस, बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर समेत करीब दस ट्रेनों का प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है, जल्द ही उसे डिवीजन और वहां से रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें