फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाईकर्मी पर चाकू से हमला, थाने के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
चाकू मारने के विरोध में थाना में एकत्र बाल्मीकि समाज के लोग
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत के सफाईकर्मी से बाइक पर स्टीकर लगवाने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि स्टीकर लगाने वाले व्यक्ति ने सफाई कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर वाल्मीकि समाज के 100 से अधिक लोग बुधवार शाम को थाने के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के भाई सचिन वाल्मीकि ने दी तहरीर में बताया कि उनका भाई विपिन गुरुवा मोड़ पर एक दुकान पर बाइक में स्टीकर लगवाने गया। इस बीच स्टीकर व्यापारी से कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष बढ़ गया। वाल्मीकि समाज के लोग सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह बरेली मीटिंग में है। सिरौली आकर मामले में कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें