फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाए कब्जे, सुंदरीकरण समेत कई कार्य अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के पुराने नैनीताल रोड के किनारे नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अधिशासी अधिकारी ने सख्ती करते हुए नोटिस भेजा है। नगर पालिका (नपा) की कार्रवाई की डर से कुछ लोगों ने कब्जा तो हटा लिया है तो कुछ लोग अब भी वहीं डटे हुए हैं। इससे पुराने रोड के सुंदरीकरण समेत कई कार्य अटक गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंह गौंटिया रेलवे क्रॉसिंग से लेकर हाईवे को लिंक करने वाले पुराने नैनीताल रोड पर खोखे लगाकर अतिक्रमण किया गया है। यहां पर बने कबाड़खानो, ट्रकमिस्त्री, वेल्डिंग वालों ने अपने अलग-अलग 50 खोखे लगाकर अतिक्रमण किया है, जबकि नगर पालिका को बजट खर्च कर इस मार्ग के सुंदरीकरण का काम कराया जाना है। पुराने नैनीताल रोड के हाईवे से लिंक वाले स्थान पर तिराहा बनाकर देश के अमर शहीदों की मूर्तियों को स्थापित करना है। इसको लेकर नगर पालिका ने हाईवे प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगने की प्रक्रिया कई माह पूर्व कर दी गई है।
करीब दो माह से नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अपने-अपने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। इसके बाद कुछ लोगों ने तो अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन कुछ लोग नोटिस को महज मामूली कागज मानकर कब्जे नहीं हटा रहे हैं। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि बहुत जल्द रोड किनारे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन

-
नगर पालिका की जमीन पर जहां-जहां अतिक्रमण हुए हैं। सभी जमीन खाली कराई जा रही है। सम्राट टॉकीज से आगे रेलवे लाइन और नैनीताल रोड के बीच जो भी अतिक्रमण हुआ है। उसको जेसीबी से ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

- शशि प्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें