फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो अटक जाएगी किसान सम्मान निधि, तुरंत करा लें ये काम

Thu, 20 Feb 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इसी महीने जारी हो सकती है। लेकिन बरेली में अब तक कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ही नहीं हो पाई है। ऐसे में इन किसानों की सम्मान निधि अटक सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त से किसान वंचित रह जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एग्रीटैक परियोजना में सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण आवश्यक है। इसमें बिल्कुल देरी न करें। मोबाइल एप के जरिए किसान खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आए तो साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बरेली जिले में 5.50 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 2.6 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में 31 मार्च तक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाना कृषि विभाग के लिए चुनौती है। वहीं, जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनकी सम्मान निधि भी अटक सकती है। इसी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान
 
विज्ञापन

क्या है फार्मर रजिस्ट्री 
फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसी आईडी है, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए काम आएगी। इसलिए किसानों के लिए अनिवार्य है। अगर आपको अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर जारी करना है तो आप आधार कार्ड, जमीन की खतौनी और मोइबाल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद upfr.agristack.gov.in पर क्लिक करें। यह विवरण भरना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरेंगे तो फार्मर रजिस्ट्री नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें