फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन और सहारनपुर  घटना सुनियोजित षड़यंत्र: राजेश

Thu, 15 Jun 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Kisan Movement and Saharanpur The planned planned conspiracy: Rajesh - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न राज्यों में शुरू हुए कथित आंदोलन और यूपी में सहारनपुर आदि घटनाएं सुनियोजित षड़यंत्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अस्थिरता और दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे।
सिविल लाइंस स्थित कृष्णा लान में सराफा एसोसियेशन द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार सबके हित में कार्य कर रही है। इसकी लोकप्रियता विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि सहारनपुर में जातीय संघर्ष कराया गया। बुलंदशहर में सामूहिक रेप होने का दुष्प्रचार किया गया। जांच में तथ्य सामने आते ही झूठी राजनीति करने वाले बेनकाब हुए। मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में नियोजित किसान आंदोलन शुरू किए गए। मध्यप्रदेश में विपक्षी विधायक सोशल मीडिया पर बेनकाब हो गए, उन पर मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने बताया कि यूपी सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और लोगोें के प्रति संवेदनशील है। पिछले दिनों सराफा से हुई बड़ी लूट के दूसरे दिन ही बस घटना हो गयी। मुख्यमंत्री ने दोनों मामलों में खुद रुचि लेकर संवेदनशीलता दिखायी। पूरा तंत्र मदद में लगा रहा। पुलिस ने कुछ ही घंटों में लुटेरे माल समेत धरे गए। इस खुलासे ने पुलिस पर विश्वास बढ़ाया है। सराफा एसोसियेशन ने वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, एसएसपी जोगिंदर कुमार और उनकी टीम को सम्मानित किया। संचालन यतिन भाटिया ने किया। एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू, राजकुमार अग्रवाल, व्यापारी नेता प्रेमप्रकाश आदि ने बधाई दी, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गौरी शंकर, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र जोशी समेत सभी प्रमुख सराफा व्यापारी मौजूद रहे। एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग, सीओ नीति द्विवेदी, क्राइम ब्रांच से कमरुल हसन, गीतेश कपिल आदि सम्मानित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें