फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में किसान की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवहा नदी के पुल के पास तरबूज की पालेज की रखवाली कर रहे किसान की रविवार रात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्योलड़िया इलाके के बहिर जागीर गांव के 55 वर्षीय चिरौंजी लाल की देवहा नदी के किनारे तरबूज की पालेज थी, वहीं वह तरबूज बेचते भी थे। रविवार रात वह तरबूजों की रखवाली के लिए पड़ोस में बनी झोंपड़ी में सोने चले गए। सोमवार सुबह गांव के लोग टहलने निकले तो उन्होंने चिरौंजी लाल का शव नदी के पास पड़ा देखा। घटना की सूचना पर एसओ क्योलड़िया राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
चिरौंजी लाल के गले में पैंट कसी हुई थी जिससे साफ हो गया कि उनकी हत्या पैंट से ही गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने गले से पैंट को निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई कल्यान राय ने बताया कि चिरौंजी लाल शराब पीने का आदी थे। उनका इलाके के शराबियों के साथ खाना पीना था। कल्यान राय ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ क्योलड़िया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें