फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के दो लाख किसानों पर 15.53 अरब का बैंक लोन

Sat, 11 Apr 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसलों की तबाह झेल रहे बरेली के दो लाख किसानों पर बैंकों का साढ़े पंद्रह अरब रुपये का कर्जा भी है। करीब 2400 साहूकारों तथा व्यापारियों का कई अरब रुपये का कर्जा अलग रहा। कर्ज चुकाने का अब किसानों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद कर्ज की इस रकम की भरपाई नहीं कर पाएगी। अभी तक तो प्रदेश सरकार ने मदद के रूप में बरेली के किसानों को 16 करोड़ 67 लाख रुपये ही दिए हैं। 20 करोड़ रुपये और मांगे गए हैं। 25 से 50 फीसदी नुकसान वाले किसानों को शामिल किया जाए तो 25 करोड़ रुपये और मिल जाएंगे लेकिन कर्जा जस का तस बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में किसानों को क्रेडिट कार्ड के आधार पर दिए गए फसली ऋण का बैंकों ने ब्योरा तैयार कर लिया है। हालांकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया तथा केंद्र सरकार ने कर्जे की इस साल वसूली स्थगित करने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से किसानों को थोड़ी सी राहत तो मिली है लेकिन भविष्य में इस राशि को ब्याज सहित वसूला जाएगा या फिर ब्याज माफ होगा। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।  मुआवजे की इस रकम को किसान खेत में बोए गए बीज और खाद की राशि से कम मान रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे ज्यादा रकम तो बीज और खाद में खर्च हो गई, जबकि जुताई और सिंचाई की रकम अलग से है। किसानों का कहना है कि मुआवजा इतना हो कि कम से कम लागत की भरपाई हो जाए।


बैंक का नाम             किसानों की संख्या          कर्ज की राशि करोड़ों में
बैंक आफ बड़ौदा          35000                       282
पंजाब नेशनल बैंक         13500                       117
स्टेट बैंक                   20000                        165
यूको बैंक                   09800                        088
सहकारी बैंक                30200                        182
ग्रामीण बैंक                 55000                         417
सेंट्रल बैंक                  06000                         045
ओबीसी                     03400                         085
यूनियन बैंक                 1500                           032
अन्य बैंक                    25600                         240
-------------------------------------------------------
                            200000                       1553
----------------------------------------------------------


‘ जिले में साहूकारी के 2400 लाइसेंसी हैं। इन्हें किसान तथा अन्य लोगों को जरूरत के अनुसार उनका सामान गिरवी रखकर कर्जा देने के लिए अधिकृत किया गया है। ’ मनोज कुमार एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बैंकों ने आरबीआई के निर्देश पर वसूली टाल दी है। आरबीआई के नए निर्देशों पर ही ब्याज आदि के बारे में  फैसला हो सकेगा’ एमएम श्रीवास्तव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें