फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से होगा सर्वे, चेक वितरण रोका

Sat, 11 Apr 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव (कृषि) अमित मोहन प्रसाद के सामने काश्तकारों ने नुकसान के आधार पर सर्वे न किए जाने की बात कहकर प्रशासन पर सवाल उठाए। रमपुरा किसानान गांव में किसानों के विरोध के चलते चेक वितरण कार्यक्रम टालना पड़ा। यहां पर डीएम ने फिर से सर्वे कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

आला अफसरों का काफिला शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिमरिया के मजरा मदनापुर में पहुंचा। यहां 55 काश्तकारों को 2.40 लाख के चेक बांटे गए। राजाराम को 9000, नेत्रपाल को 5400, राजाराम द्वितीय को 4626 और भोलेराम और सावित्री देवी को 3600-3600 का चेक मिला। प्रमुख सचिव ने पूछा कि सर्वे नुकसान के प्रतिशत के आधार पर क्यों नहीं किया गया है? तहसीलदार और लेखपाल इसका जवाब नहीं दे पाए। राजाराम को 14 बीघा गेहूं बर्बाद होने पर 4626 रुपये का चेक मिला, जबकि गेहूं की उत्पादन लागत 20 हजार थी। इसके बाद अफसर रमपुरा किसानान पहुंचे। डीएम गौरव दयाल ने पूछा- सर्वे सही हुआ या नहीं। छेदालाल, प्रेमपाल, रमेश, नरायनदास समेत दर्जनों किसानों ने भारी धांधली की शिकायत डीएम से की। किसानों ने बताया कि लेखपाल ने खेतों पर जाने के बजाय गांव में एक जगह बैठकर ही सर्वे निपटा लिया है। 235 लाभार्थियों की सूची भी पढ़कर सुनाई गई। कई काश्तकारों ने फसल बर्बाद होने के बाद भी मुआवजा पाने वालों की सूची में अपना नाम न होने की शिकायत की। यह सुनकर प्रमुख सचिव ने डीएम को पैनल बनाकर दुबारा सर्वे करवाने और लाभार्थियों की सूची नए सिरे से बनवाने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें