फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर पहुंचते ही किसान एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन चलाने से किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 29 Aug 2019 01:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने गुरुवार को शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन चलाने से साफ इंकार कर दिया। चालक का ऐसा अंदाज देख कर रेल महकमे के सभी अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए।

विज्ञापन


दरअसल चालक का निर्धारित समय सुबह सात बजे पूरा हो गया। इस समय तक ट्रेन शाहजहांपुर पहुंची थी। समय पूरा हो जाने के बाद चालक ने अचानक कहा कि अब वो ट्रेन को आगे लेकर नहीं जाएगा। 

अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो कंट्रोल के निर्देश पर रोजा स्टेशन से दूसरे चालक को शाहजहांपुर भेजा गया। इसके बाद दूसरा चालक शाहजहांपुर से ट्रेन को लखनऊ तक लेकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें