बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से एसआरएमएस मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग (बीसीएल) में बुधवार को किंग्सलेयर व बीयर कैफे के बीच हुए मुकाबले में किंग्सलेयर ने 10 रनों से जीत दर्ज की। 59 रनों की पारी खेलने वाले किंग्सलेयर के मुकुल शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
किंग्सलेयर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 174 रन बनाए। बीयर कैफे की ओर से सुमित ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीयर कैफे की टीम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी। शुभम कौशिक ने 86 रन बनाए। किंग्सलेयर की ओर से डॉ. हरित ने तीन विकेट लिए।
इस अवसर पर ओपी कोहली, स्वप्निल शंखधर, नीरज गोयल, एसपी सिंह, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक आदि उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका संदीप पाल व पिंटू सिंह ने निभाई। स्कोरर अनूप सक्सेना रहे। संवाद