फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां से थे अवैध संबंध इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को किशोर सदन भेजा है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक की मां से युवक के अवैध संबंध थे। इससे आहत किशोर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बुधवार रात युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी लाश सरसों के खेत में मिली थी। हत्या का मुख्य आरोपी 15 साल का किशोर है।
पिता की मौत के बाद उसकी मां ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली थी। बेटा भी उसके साथ चला गया। वह अपने सौतेले पिता को ही असली पिता मानता था। इस दौरान मां के गांव निवासी दूसरे युवक से संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन-चार बार उसकी मां को अपने साथ ले जा चुका था। पंचायत भी हुई, लेकिन वह नहीं माना। चार दिन पहले भी वह मां को साथ ले गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें